नैनीताल। नगर के मल्लीताल पंतपार्क पर पर कुछ अराजक तत्वों ने एक रेहड़ी पर आग लगा दी। राहगीरों द्वारा उसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस व स्थानीय लोगों की तत्परता से रेहड़ी के अंदर रखा सिलेंडर फटने से बच गया और एक बड़ी घटना होने से टल गई।
रेहड़ी स्वामी त्रिलोक सिंह ने बताया की बीते देर शाम को रेहड़ी को बंद कर घर चले गए। इस दौरान अराजक तत्वों ने रेहड़ी पर आग लगा दी जिससे सामन जलकर राख हो गया।