Sunday, March 26, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : राज्य के विकास के लिए सभी को लेना होगा संकल्प – कुलपति प्रो.एनके जोशी

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter


उत्तराखंड राज्य स्थापना निबंध की 22वीं वर्षगांठ पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नैनीताल एवं भीमताल परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन में यूजीसी-एचआरडीसी सभागार में संगीत विभाग के विद्यार्थियों, एनसीसी नेवल एवं आर्मी विंग के कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यूजीसी-एचआरडीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. एनके जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने राज्य निर्माण में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर शहीदों एवं आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड वैदिककाल से ही भारतीय जनमानस में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। इसकी सदानीरा नदिया ,घने चीड़ ,बांज की घाटियां, रंग बिरंगे फलो से सुसज्जित बाग़ बगीचे ,मखमली घास युक्त बुग्याल ,जीव जंतु सभी विश्व में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां की संस्कृति, पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर, बोली-भाषा हमें एकता की सीख देती है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ जल और शुद्ध हवा के लिए तो जाना ही जाता है, साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए भी प्रख्यात है। यही नहीं, पर्यटक स्थलों के साथ ही राज्य पर्यावरण,
जल, ऊर्जा, सुरक्षा समेत तमाम केंद्रीय संस्थानों के माध्यम से अपना बड़ा योगदान दे रहा है।
कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां गढ़वाल और कुमाऊं दो रेजीमेंट है, जिसमें करीब एक लाख से अधिक व्यक्ति इन दोनों रेजीमेंट में कार्यरत हैं एवं देश की सुरक्षा में अपना अहम योगदानदे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को प्रकृति में न सिर्फ खूबसूरत पहाड़ी वादियों से नवाजा है, बल्कि बेशकीमती जड़ी-बूटियों का भी तोहफा दिया है, जिससे बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज किया जा सकता हैं। हिमालयी क्षेत्रों में तमाम तरह के जड़ी-बूटियों का भरमार है, जिससे कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के भी इलाज संभव है।
उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य वजूद में आया तब से लेकर आज तक उत्तराखंड ने कई उतार-चढ़ाव देखे। राज्य के विकास के लिए सभी को संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं कुलगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स द्वारा उत्तराखंड राज्य गीत तथा एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स द्वारा कुमाउँनी लोकनृत्य को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निदेशक डीएसबी परिसर प्रो एलएम जोशी, एनसीसी आर्मी विंग के प्रभारी प्रो. एचसीएस बिष्ट, विभागाध्यक्ष संगीत डॉ.गगनदीप होती एवं डॉ.अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सार्वजनिक सड़कों से कुत्तों के मल-मूत्र से हो रहे प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग

Next Post

नैनीताल : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसबी परिसर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

Next Post

नैनीताल : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसबी परिसर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

ताजा खबरें

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

March 21, 2023

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

March 20, 2023

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

March 19, 2023

उद्यान विभाग द्वारा कोटाबाग क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक फार्मिग विधि से महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नायाब पहल शुरू की गई है- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

March 18, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In