Monday, September 25, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में मुख्य प्रवक्ता जीज्ञांशु डोलिया ने सांपों की प्रजातियों के विषय में दी जानकारी , यदि सांप काट दे क्या करें, दुनिया मे सांपों की कितनी प्रजातियां , जानिए लिंक पर

admin by admin
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में नेशनल मिशन हिमालयन स्टडीज की परियोजना कम्यूनिटी बेस्ड ह्यूमन कॉनफलिक्ट मिटिगेशन इन कुमाऊ हिमालय ऑफ उत्तराखण्ड के तहत सांपों के संरक्षण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता जिज्ञानशू डोलिया ने कहा कि सांपों और मानव का संघर्ष हमेशा बना रहता है जिसमें मनुष्यों को हमेशा यह भय बना रहता है कि सांप की सभी प्रजातियां विषैली एवं घातक होती है। कहा कि भारत में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती है जिसमें से उत्तराखण्ड में 35-40 प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से मात्र 10 प्रजातियां विषैली होती हैं व जिसमें से मुख्यतः किंग कोबरा, क्रेट, वाइपर ही खतरनाक होती है। जहां तक सम्पूर्ण भारत का प्रश्न है तो कुल 15 प्रतिशत सांपों की प्रजातियां ही विषैली होती हैं। इसके अलावा धामिन, हरा सांपा जो उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पाया जाता है विषैली नहीं होती है व ये प्रजातियां मेंढक, छिपकलियों, छोटे जीवों का शिकार करते हैं, जबकि मानव को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने अहम जानकारी देते हुए बताया कि सांप के काटने पर 4 सेमी की पट्टी से सांप की काटने वाली जगह पर बांध देना चाहिए व तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय में पीड़ित को भर्ती कर विष-निरोधक दवाई का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर कभी भी झाड़-फूंक वाले से उपचार नहीं कराना चाहिए। बताया कि दुनिया मे सांप की 3800 प्रजातियां भारत में 280 प्रजातियां पाई है। उन्होंने बताया कि साँप पृथ्वी में 10 करोड़ वर्ष पहले विकसित हुए थे और साँप के बाहरी कान या पलके नही होती जो जमीन से कंपन जाती है उसको महसूस करते है। बताया कि साँप छिपकलियों से विकसित होते है। अजगर सबसे प्राचीन साँपो में से एक है। जिज्ञानशू ने बताया कि उनके द्वारा कुमाऊं के कोशी, विनायक, भवाली, बेतालघाट, ओखलढुंगा, ओखलकांडा, हैड़ाखान समेत अन्य स्थानों पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि सांप प्रकृति इको सिस्टम का संतुलन बनाए रखते हैं क्योंकि जहां सांप की कमी होगी वहां चूहे, मेंढ़क इत्यादि की जनसंख्या में वृद्धि होगी। जिससे कहीं न कहीं प्रकृति का इको सिस्टम असमान्य रहेगा। बताया कि घर या कॉलोनी के आसपास सांप मिलने पर उसे मारने के बजाए उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देना चाहिए। इस दौरान वन विभाग द्वारा धामिन एवं पॉयथन सांप को प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया और उपकरणों द्वारा सांपों को कैसे नियंत्रित करते हैं इसका प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम परिषद के निदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल के दिशा निर्देशन और धनानन्द चनियाल वनक्षेत्राधिकारी हल्द्वानी जू एण्ड सफारी के सहयोग से हुआ। इस दौरान वन विभाग के धर्मानंद सुनाल, ललित मोहन पॉलीवाल, दया किशन तिवारी, अतुल भगत आदि ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह, राहुल भारद्वाज, हिम्मत सिंह, किशन सिंह, सूरज कुमार, हरीश चंद्र आर्या, जानकी देवी, सरिता देवी, आरती बिष्ट समेत तमाम लोगों की मौजदूगी रही।

यह भी पढ़ें 👉

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

पॉक्सो में एक अभियुक्त को तीन साल की सजा

नैनीताल : जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में बायोटेक्नोलॉजी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : समाज सेवी पूरन ब्रजवासी ने भीमताल शहर की समस्याओं को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Next Post

नैनीताल : बाजार में नकली नोट मिलने से व्यापारियों में हड़कंप , SBI बैंक मैनेजर ने इस तरह के प्रकरण से सावधान रहने की दी सलाह

Next Post

नैनीताल : बाजार में नकली नोट मिलने से व्यापारियों में हड़कंप , SBI बैंक मैनेजर ने इस तरह के प्रकरण से सावधान रहने की दी सलाह

ताजा खबरें

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

September 21, 2023
उत्तराखंड: 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड: 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

September 21, 2023
गुलदार की धमक से खौफजदा लोग! वन विभाग से की निजात दिलाने की मांग

गुलदार की धमक से खौफजदा लोग! वन विभाग से की निजात दिलाने की मांग

September 20, 2023
हादसे का शिकार हुई स्कूल बस! बच्चों को आई मामूली चोटें, नशे में था चालक

हादसे का शिकार हुई स्कूल बस! बच्चों को आई मामूली चोटें, नशे में था चालक

September 20, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • water tankers could not reach the people
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • पुलिस
  • प्रदर्शन
  • प्रशासन
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In