नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल मनु
महारानी में क्रिसमस पर्व और न्यू ईयर 2022 का आगाज शुक्रवार को केक मिक्सिंग सैरेमनी से हो गया है। होटल के लॉन में शुक्रवार को बेहद भव्य तरीके से केक मिक्सिंग सैरेमनी का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने कहा कि होटल में सैरेमनी का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। कहा कि इस कार्यक्रम को होटल
प्रबंधन क्रिसमस पर्व तथा न्यू ईयर के आगाज के रुप में मनाता है।
होटल के महाप्रबंधक गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस पर्व के एक माह पूर्व में यह विशेष केक मिक्सिंग सैरमनी आयोजित की जाती है। बताया कि इसमें ड्राई फ्रूट्स व लिंकर का इस्तेमाल भी किया जाता है और इन सबको मिक्स करने के बाद इन्हें 45 दिन के लिए सुरक्षित रखने के बाद केक बनाया जाता है और उसका वितरण क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या 24 दिसंबर को किया जाता है। बताया कि यह कार्यक्रम होटल में ठहरे पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। वहीं होटल के मुख्य सैफ महेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि 45 दिन के बाद जिस केक का निर्माण होता है उसे साधारण बोलचाल की भाषा में प्लम केक के नाम से भी जाना जाता है। बताया कि होटल प्रबंधन बीते कई वर्षो से क्रिसमस पर्व से करीब एक माह पूर्व केक मिक्सिंग सैरेमनी का आयोजन कर अपनी परंपराओं का बखूबी से निर्वह्न करते आ रहा है। इससे पूर्व होटल के लॉन में होटल के स्टाफ की ओर से होटल में ठहरे पर्यटकों की मौजूदगी में बेहद उत्साह के साथ केक मिक्सिंग सैरेमनी का आयोजन किया।
इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से पर्यटकों को भी केक मिक्सिंगसैरमनी की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान राजेंद्र सिंह रावत, विशाल सक्सेना, प्रमोद सिंह बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार, हर्षित, मोहन चंद्र, राम सिंह, विपासा, खुशी तथा पूजा आदि कई अन्य होटल कर्मी मौजूद रहें।