Breaking News :

पुष्कर सिंह धामी का संवेदनशील अंदाज: देहरादून हेलिपैड पर बच्ची से संवाद कर दिया बेटियों की सुरक्षा का भरोसा

Blog
 Image

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद संवेदनशील और आत्मीय अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर उस समय एक बेहद भावुक और खास दृश्य देखने को मिला, जब उड़न खटोले से उतरते ही सीएम धामी की नजर वहाँ मौजूद एक नन्हीं स्कूली बच्ची पर पड़ी। बच्ची को देखते ही सीएम धामी के कदम खुद-ब-खुद रुक गए और वे सीधे उसके पास पहुँच गए।

मुख्यमंत्री ने बड़े ही दुलार के साथ बच्ची के सिर पर हाथ फेरा और उससे बातचीत शुरू की। उन्होंने नन्हीं बिटिया से उसकी पढ़ाई, स्कूल और भविष्य के सपनों को लेकर कई सवाल पूछे। बच्ची ने भी बिना किसी झिझक के बेहद मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ सीएम के हर सवाल का जवाब दिया। बच्ची की बातें सुनकर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित नजर आए। इस आत्मीय मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य को लेकर संवाद करने का सुखद अवसर मिला। बच्ची का उत्साह और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि हमारा उत्तराखंड किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी ने कहा, "बेटियाँ हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत और स्वाभिमान हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना हमारी सरकार का अटूट संकल्प है। इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार उत्तराखंड के एक स्वर्णिम और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मुख्यमंत्री के इस सादगी भरे और सहृदय रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं।