मुम्बई। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को झटका देते हुए एलन मस्क आज दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दोनों की संपत्ति में करीब एक बिलियन डॉलर का फर्क आ गया है। वहीं दूसरी ओर ब्लूमबर्ग बिलेलियर्स इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस मुकेश अंबानी से भी पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो ये कि इस साल में अभी मुकेश अंबानी की संपत्ति में जेफ बेजोस के मुकाबले ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों पर बात करें तो दुनिया के 15 सबसे ज्यादा अमीर लोगों की सूचि में सबसे ज्यादा संपत्ति फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में देखने को मिला है। सबसे पहले बात कुल संपत्ति की बात करें तो एलन मस्क ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उनके पास कुल 204 अरब डॉलर की संपत्ति हो गई है। बुधवार को उनकी संपत्ति में 233 मिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला। जबकि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 203 अरब डॉलर हो गई है। जबकि उनकी संपत्ति में 829 मिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। अगर बात इस साल संपत्ति इजाफे की करें तो जेफ बेजोस भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार इस साल जेफ बेजोस की संपत्ति में 12.8 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति में 16.5 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। जबकि बुधवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 846 मिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। अब उनकी संपत्ति 93.2 बिलिसन डॉलर हो गई है और वो दुनिया के 11 वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार दुनिया के टॉप 15 अमीरों की बात करें तो इस साल सबसे ज्यादा फ्रेंच बिलेनियर बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में सबसे ज्यादा 51.8 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। उसके बाद लैरी पेज और सर्जी ब्रिन की की संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल लैरी पेज की संपत्ति में 45.7 बिलियन डॉलर और सर्जी ब्रिन की संपत्ति में 43.7 बिलियन डॉलर की तेजी देखने को मिली है। एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 37.1 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। बुधवार को उनकी संपत्ति में 1.52 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल संपत्ति 70.9 बिलियन डॉलर हो गई है।
सुनील बोरा
संपादक